फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने जहर खाया, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। बम्हौरी कलां गांव में एक किसान ने जहर खा लिया। परिजन फौरन उसे झांसी मेडिकल कालेज ले गए। वहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। परिजन और पुलिस अभी तक किसान के आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बम्हौरी कलां गांव निवासी शिवम (25) खेतीबाड़ी करता था। शनिवार की शाम शिवम ने डहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे ढांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां देर रात उपचार के दौरान शिवम की मौत हो गई। रविवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि शिवम माता पिता की एकलौती संतान था। एक माह पहले उसकी शादी हुई थी। शिवम की मौत से उसकी पत्नी व परिजनों के अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नरेंद्र गौतम का कहना है कि परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें