फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दुकान न खुलने पर किसानों ने जाम लगाकर किया हंगामा

विज्ञापन
गल्ला मंडी के पास सड़क पर जाम लगाए किसान। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। प्राइवेट दुकानदारों को खाद मिलने के बाद भी जब सुबह खाद की दुकान नहीं खुली तो नाराज किसानों ने गल्ला मंडी के पास जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकार मामला शांत कराया। इसके बाद दुकान खुलवाकर खाद का वितरण शुरू कराया। समितियों पर भी खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से खाद की किल्लत के चलते किसान परेशान हैं। किसान सुबह से ही खाद लेने के लिए लाइन में लग जाते हैं। पर जब उन्हें खाद नहीं मिलती है तो किसान हंगामा शुरू कर देते हैं। खाद न मिलने से बुआई में हो रही देरी के चलते किसानों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। खाद की किल्लत को दूर करने के लिए प्राइवेट खाद विक्रेताओं को खाद उपलब्ध करा दी गई है। प्राइवेट दुकानों में बुधवार को खाद का वितरण किया जाना था। इसके लिए किसान सुबह 6 बजे से ही प्राइवेट खाद की दुकानों के सामने खड़े हो गए। जब 10 बजे तक दुकान नहीं खुली तो किसानों का गुस्सा जवाब दे गया। किसानों ने उरई-जालौन मार्ग पर गल्ला मंडी के पास जाम लगा दिया। लगभग आधा घंटे तक लगे जाम में दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की जानकारी पर कोतवाल सुनील कुमार सिंह ,चौकी प्रभारी रामजी दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसानों को समझाया कि जब प्राइवेट दुकानों पर खाद आ चुकी है तो खाद मिलेगी। सुबह 6 बजे से लाइन में लगने का क्या फायदा है। दुकान खुलने के समय दुकान पर आएं और खाद लेकर जाएं। इसके बाद उन्होंने खाद की दुकान को खुलवाया और किसानों को लाइन में लगवाकर खाद का वितरण कराया। पहले दिन प्राइवेट दुकानों से लगभग दो हजार बोरी खाद का वितरण किया गया। इसके अलावा मंडी में संचालित पीसीएफ के इफ्को सेंटर एवं अन्य समितियों पर भी खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें