फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखा ठीक करते समय युवक को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घर में लगे पंखे को ठीक करते समय युवक को करंट लग गया। परिजन उसे आननफानन में जालौन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रेढऱ थाना क्षेत्र के हिडोखरा गांव निवासी मनीष कुमार(26) मंगलवार की देर रात घर में लगे पंखे को ठीक कर रहा था। तभी उसे करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजनों को जब जानकारी हुई तो वह उसे लेकर अस्पताल गए। मृतक के चाचा सुरेंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि युवक मजदूरी करता था। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक पुत्री है। जबकि मनीष तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। युवक की मौत से पिता लल्लू सिंह पत्नी सोनम सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें