फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थानाक्षेत्र के इकौना गांव में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि किसान के शरीर पर जाहिरा चोटों के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसान की मौत की सही वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

इकौना गांव के मजरा निधान डेरा निवासी किसान बाबू निषाद (45) मंगलवार को खेत पर गए थे। कुछ देर बाद उनका शव खेत में पड़ा देख ग्रामीणों ने परिजनों को दी। इस पर पत्नी केसा देवी, बहू गुड्डी व बेटा नवनीत खेत पहुंच गए। वहां बाबू को मृत अवस्था में पड़ा देख परिजन दहाड़े मार कर रो पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने दुखी परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया। परिजनों ने किसान की हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी उमाकांत ओझा ने बताया कि किसान के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है, लेकिन हत्या की वजह और हत्यारों के बारे में कुछ नहीं बता सके हैं। अभी तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-----
10 बीघा है जमीन
बाबू निषाद के पास 10 बीघा खेतिहर जमीन है। उसमें मटर व लाही की फसल बोई है। अन्ना मवेशी फसल बर्बाद न कर दें। इसलिए वह खेत पर मचान बना कर रखवाली करता था। सुबह भी वह खेत की रखवाली के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बेटा जेल में है बंद
बाबू निषाद का बेटा दीपू गांव की एक युवती को छह माह पूर्व भगा ले गया था। इस मामले में वह जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें