रामपुरा। सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की जाएगी। साथ ही उनके स्वास्थ्य का ध्यान भी रखा जाएगा। जिन गांवों में लोग नीचे स्थान पर बसे हैं उन्हें ऊंचे स्थानों पर बसाने का भी इंतजाम किया जाएगा। यह जानकारी माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने दी।
उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद भरपाई की जाएगी। विधायक के मुताबिक मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी के सामने उन्होंने पीड़ितों की समस्या रखी थीद्घ जिसे सीएम ने गंभीरता से लिया था। विधायक ने ग्राम जायगा, कर्रा, मुहब्बतपुरा पहुंच कर गांव वालों से उनकी समस्याएं पूछी और शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिया। विधायक ने बताया कि सीएम ने कमिश्नर और डीएम को व्यवस्था के निर्देश भी दिए हैं। (संवाद)