रामपुरा। बीडीओ संदीप कुमार यादव ने ब्लाक कार्यालय में बुधवार को सचिवों तथा तकनीकी सहायकों के साथ बैठक की। इस दौरान ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों का लेखाजोखा सचिवों से मांगा।
बीडीओ ने सचिवों से कहा कि गांव मे फर्जी जॉब कार्ड न मिले। ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों का लेखाजोखा रजिस्टर में अंकित किया जाए। जिस जगह कार्य किया जा रहा हैं वहां पर रजिस्टर तथा जरूरी कागजात मौजूद रहे। फर्जी जॉबकार्ड पकड़े जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने को भी तैयार रहें। सभी सचिव जॉब कार्ड की बारीकी से जांच करें। ग्राम पंचायतों में महिला मेटों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। सभी सचिव अपने कागजात पूरे रखे। गांव में कराए जाने वाले कार्यों पर नजर रखें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। गांव में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। बीडीओ ने कहा कि स्थाई व अस्थायी गोशाला में गोवंशों का टीकाकरण किया जाए और सर्दी को ध्यान में रखते हुए गोशालाओं की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। गोशालाओं में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। बैठक में एडीओ पंचायत भारत सिंह, एपीओ ब्रजेश कुमार, सचिव जगदंबा प्रसाद आदि मौजूद रहे।