फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आई नहीं, आए गए बिजली बिल, ग्रामीणों ने एसडीओ से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। शासन की योजनाओं को किस तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है। इसकी बानगी क्षेत्र के ग्राम मवई ब्राह्मण में देखने को मिलती है। जहां पर सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीणों के घरों में बिजली तो नहीं पहुंची पर बिल जरूर पहुंच गए। कुछ माह पहले विभाग ने घरों के बाहर मीटर तो लगा दिए पर सप्लाई नहीं दी। बावजूद इसके बिजली विभाग ने बिल भेज दिए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सब स्टेशन पहुंच कर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मवई ब्राह्मण के अखिलेश कुमार, सुनील कुमार, रंजीत, रामहरि, बरदानी, अरुण कुमार, फूल सिंह आदि ने शुक्रवार को कदौरा स्थित उपखंड कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद अवर अभियंता देवेंद्र नाथ बाजपेई को शिकायती पत्र दिया। पत्र में बताया कि विगत तीन वर्ष पहले सौभाग्य योजना के तहत विद्युत संयोजन किए गए थे। इसके तहत जिम्मेदारों ने सिर्फ मीटर व केबिल लगा दी। खंभों में विद्युत सप्लाई अभी तक नहीं की गई। ग्रमीणों ने कई बार शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। एक सितंबर को विद्युत कर्मियों ने गांव पहुंच कर ग्रामीणों को बिजली के बिल थमा दिया। इसका विरोध भी किया। ग्रामीणों ने बताया कि बिना बिजली के उपयोग किए 5 से 8 हजार रुपये के बिल आए हैं। अवर अभियंता देवेंद्र नाथ बाजपेई ने कहा कि शिकायत मिली है इसकी जांच की जाएगी। ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द निस्तारण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें