फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने परैछा में पकड़ा मगरमच्छ

विज्ञापन
परैछा गांव में रस्सियों से बंधा मगरमच्छ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। पिछले दिनों ईंगुई गांव में मगरमच्छ के आने की घटना के बाद अब तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत परैछा में आगनबाड़ी केंद्र के पास एक विशालकाय मगरमच्छ आ गया। जब ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा तो उनमें दहशत का माहौल बन गया। मगरमच्छ को गांव के मुख्य रास्ते में अपने शिकार के लिए बैठा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। क्योंकि रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण माताएं बहनें एवं बच्चे वहां से गुजर रहे थे। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम के वन दरोगा करन सिंह ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ लिया। अधिकारियों के निर्देश पर मगरमच्छ को नदी में छुड़वाने के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

-----------
तीन दिन का राजकीय शोक
उरई। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर जिला प्रशासन ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। एडीएम पूनम ने राजकीय शोक का निर्देश जारी करने के साथ-साथ सोमवार को अवकाश की घोषणा की है। जिससे सोमवार को सभी सरकारी कार्यालय व बैंक आदि बंद रहेंगे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार की रात निधन हो गया है। इससे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी कल्याण सिंह के कार्यकाल व उनकी सादगी की चर्चा कर रहे है। रविवार की दोपहर एडीएम पूनम निगम में निर्देश जारी करते हुए तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की। एडीएम ने बताया कि तीन दिन तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश सोमवार को राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी राजकीय कार्यालय, सभी शिक्षण संस्थाएं, बैंक आदि बंद रहेंगे। उन्होंने सभी एसडीएम को आदेश दिया है कि निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें