फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: न कनेक्शन, न बिजली, फिर भी भेज दी आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। पचास ग्रामीणों ने एसडीओ विद्युत अभिषेक सोनकर से गुरुवार को शिकायत की। बताया कि बिजली विभाग से कनेक्शन नहीं लिया गया और न ही बिजली जलाई गई। इसके बावजूद विभाग की ओर से आरसी भेज दी गई है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मई का मजरा बुढेरा निवासी रामप्रसाद, सत्येंद्र सिंह, लेम सिंह, भगवानदास, चंद्रप्रकाश,भानुप्रताप सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने एसडीओ को शिकायत देते हुए बताया कि ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग से कनेक्शन के लिए आवेदन किए गए थे। विभाग की ओर से कोई रसीद नहीं दी गई। अक्तूबर 2020 को विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके बाद नवंबर 2020 में छह ग्रामीणों को नोटिस जारी कर दिए गए। साथ ही विभाग ने 24 ग्रामीणों की आरसी तहसील भेज दी। ग्रामीणों का कहना है कि वैसे ही बाढ़ से फसल बर्बाद हो गई है। घर भरभरा कर गिर गए। अनाज, बर्तन, कपड़ा पानी में बह गए। इसके बाद बिजली विभाग आरसी भेजकर मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। इस बाबत एसडीओ का कहना है कि बेवजह किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। जेई विद्युत को मौके पर भेजकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-------------------
रबी फसल की बुवाई शुरू, मटर का बीज नदारद
गोदाम प्रभारी बोले, अधिकारियों को भेजी है डिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगढ़। रबी की फसल की बुवाई का समय शुरू हो गया है। वही राजकीय बीज गोदाम पर मटर का बीज न आने से किसान बीज लेने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। किसानों का कहना है कि राजकीय गोदाम पर एक दो दिन में बीज आने की बात कही जाती है। वहीं गोदाम प्रभारी अतुल राव का कहना है कि तीन सौ क्विंटल मटर के बीज की मांग उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन को मटर की फसल के लिए घोषित कर दिया है। किसान मोहित सिंह, अवधेश भदौरिया का कहना है कि रेट कम होने से किसानों ने दलहनी फसलों की बुवाई कम कर दी थी। इस बार दलहनी फसलों के रेट ठीक होने साथ ही बरसात समय से होने पर किसानों का दलहनी फसलों की ओर रुझान बढ़ गया है। किसान शेर सिंह, मन्नू सिंह, का कहना है कि कृषि अधिकारियों को सरसों की अच्छा बीज, मटर में दंतेवाड़ा विकास बीज भेजा जाए। ताकि समय से बुवाई हो सके। किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष रूदपुरा निवासी किसान शिवबालक सिंह का कहना है माधौगढ़ क्षेत्र में पांच सौ एकड़ मटर की बुवाई की जाती है। इसके बावजूद गोदाम पर बीज मटर का बीज नहीं भेजा गया। जबकि चना, मसूर भेज दिया गया, जिसकी मांग कम है। सरकार किसानों की आय दोगुनी की बात करती हैं, राजकीय बीज गोदाम पर अच्छे बीज नहीं भेजे जाते। जिससे फसलों की पैदावार में बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें