फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य मे कोताही बर्दाश्त नहीं होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। विकास कार्यों की हकीकत परखने के लिए एडीओ पंचायत रामकुमार ने शनिवार की देर शाम क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाली व हांसा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की हकीकत परखने के लिए शनिवार को एडीओ पंचायत टीम के साथ ग्राम पाली पहुंचे। यहां उन्होंने निरीक्षण के दौरान परिषदीय विद्यालय सामुदायिक शौचालय तथा निर्माणाधीन पंचायत भवन को देखा। पंचायत भवन की गुणवत्ता परख मानक के अनुसार निर्माण के आदेश दिए। पाली गांव के निरीक्षण के उपरांत एडीओ पंचायत ने हांसा गांव स्थित अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला के अंदर गोबर आदि न उठाने पर नाराजगी जताई। सफाई कर्मियों को तत्काल सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने गोशाला मवेशियों के खानपान में लापरवाही न बरतने के साथ अलाव जलाने के लिए सचिव व प्रधान को निर्देश दिए। रामकुमार ने बताया कि 20 लाख रुपये की लागत से पाली में पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है। जल्द पूरा करने के आदेश दिए हैं। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें