फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुद्रचंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ, निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोंच विकास खंड के ग्राम कुंवरपुरा में खेरे वाली माता मोहम्मदा सरकार पर 12 से 20 मई तक चलने वाले 21 कुंडीय रुद्रचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा के लिए शोभायात्रा गुरुवार को कस्बे में निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत कर पुष्प वर्षा की गई। कस्बे के रामकुंड कॉलोनी स्थित मंदिर से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल महिलाएं आम के पत्तों, फूलों से सुसज्जित कलश सिर पर रखकर चल रहीं थीं। डीजे और बैंड पर बज रहे भजनों पर युवा नृत्य कर रहे थे। परीक्षित सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीराम-सुंदरी देवी सौनकिया सिर पर भागवत पुराण रखकर आगे-आगे चल रहे थे। नगर का भ्रमण कर शोभायात्रा आयोजन स्थल ग्राम कुंवरपुरा पहुंची। कथावाचक हितेंद्र कृष्ण वृंदावन धाम ने पहले दिन भक्तों को कथा सुनाई।
उधर, शोभायात्रा में विधायक मूलचंद्र निरंजन, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, सुनील शर्मा, यज्ञ के यजमान हरिओम अनीता शिवहरे, यज्ञ संचालक प्रह्लाद शास्त्री, प्रधान लौना पीपी पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

--------------------------
फोटो 6- बैठक में शामिल आरएसएस के स्वयंसेवक
आरएसएस का प्रथम वर्ष प्रशिक्षण शिविर उरई में
कोंच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गुरुवार को दरिद्र नारायण सेवा समिति के आश्रम में बैठक हुई। इसमें सभी स्वयंसेवकों को जानकारी दी गई कि संघ शिक्षा वर्ग का पहले वर्ष का आयोजन 20 मई से 11 जून तक उरई स्थित एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल परिसर में किया जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों को लेकर भी बैठक में रणनीति बनाई गई।
कोरोना महामारी के चलते पिछले दो वर्षों से किसी भी प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन नहीं किया गया है। इस बीस दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष में कानपुर प्रांत से 11 जिलों के 600 लोग शामिल होंगे। बैठक में संघ के नगर कार्यवाह पवन झा, नगर खंड प्रचारक उपेंद्र, संजीव गर्ग ने अपने विचार रखे। शिविर के रोटी प्रमुख संजीव गर्ग ने बताया की 27 व 28 मई को कोंच नगर से भोजन की व्यवस्था की गई है। नगर को दो जोन में बांटा गया है। प्रथम जोन भारत माता, श्रीराम बस्ती, कांशीराम कॉलोनी, नरसिंह बस्ती गांधीनगर एवं द्वितीय जोन में प्रताप बस्ती, प्रताप नगर, केशव बस्ती, जवाहर नगर, तिलक नगर, लाजपत नगर, पटेल नगर, रामकुंड कॉलोनी, ब्लाक, ब्रजेश्वरी कॉलोनी से भोजन की व्यवस्था की जाएगी। सह कार्यवाह ऋषभ गिरवासिया, अन्नू गलहोत, शिवराम चौरसिया, सागर मनीष, मनीष नगरिया आदि मौजूद थे। (संवाद)
----------------------------
अधिवक्ताओं ने उठाई बार संघ चुनाव की मांग
कोंच। कोंच बार के अधिवक्ताओं ने बार संघ की मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो जाने का हवाला देते हुए एल्डर्स कमेटी से नए चुनाव कराने की मांग के लिए पत्र लिखा है। इस संबंध में वर्तमान अध्यक्ष ने कहा है कि यदि एल्डर्स कमेटी उन्हें निर्देशित करती है तो वह जल्द ही आमसभा बुलाकर चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति करके चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ता अंकित कुमार, रामशरण कुशवाहा, हरीसिंह, केके श्रीवास्तव, चंद्रपाल सिंह, ओपी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें