फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। चार दिन पहले शहर के रिनिया फाटक के पास संदिग्ध हालात में मिले छात्र के शव पर मृतक के पिता ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जालौन कोतवाली क्षेत्र के औरेखी गांव निवासी रवि गुप्ता (22) का शव उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनिया फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। मृतक के पिता सुशील ने जालौन कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही आशीष कुमार, सुमित व पुष्पा देवी, प्रशांत निवासी हिरदेशाह, प्रशांत निवासी चिमनदुबे, मानवेंद्र कुमार एवं खंडेराव निवासी सोनल व संदीप पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त लोगों ने उनके पुत्र की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के उद्देश्य से शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन

--------------
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार घायल
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को पूर्व प्रधान जसवंत सिंह तथा अवधेश सिंह के बीच कहासुनी हो गयी। गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें चार लोग घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। पूर्व प्रधान जसवंत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चचेरे भाई जितेंद्र व वीर सिंह को गांव के पवन कुमार, रवि कुमार, पंकज व शिवम ने गाली गलौज कर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया है। दूसरे पक्ष के अवधेश कुमार ने बताया उनके भाई रवि कुमार व अनिल कुमार को गांव के पूर्व प्रधान जसवंत सिंह, विवेक कुमार व वीरसिंह ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया है। (संवाद)
-------------
चार पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज
जालौन। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने को लेकर गुरुवार को एसडीओ कौशलेंद्र सिंह, जेई पैश्वनीराम, टीजी 2 नरेंद्र सोलंकी, सामीर अली, बबलू, कमलेश आदि की टीम ने नगर के मोहल्ला नारोभास्कर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान चौपाल कुआं निवासी सुरेश विश्वकर्मा एवं नारोभास्कर निवासी शमीम गौरी, नसीर अहमद व नफीस अहमद को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। टीम ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। (संवाद)
विज्ञापन

----------------
बंदरों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी की मौत
बावली। कुठौंद थाना क्षेत्र के चौथ गांव में गुरुवार को घर की छत पर बैठे राष्ट्रीय पक्षी मोर पर बंदरों ने हमला कर दिया। इससे मोर की मौत हो गई। ग्रामीणों को जानकारी होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे शंकरपुर चौकी प्रभारी बलराम शर्मा ने गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। और वन विभाग की टीम बुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें