बीज वितरण करते फसल सुरक्षा वैज्ञानिक रजनीश चंद्र मिश्रा।
- फोटो : ORAI
उरई। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से खरीफ फसलों में लगने वाले कीट-पतंगों एवं बीमारियों के प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ रजनीश चंद्र मिश्र ने कृषकों को खेती के साथ पशुपालन, मुर्गीपालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन आदि व्यवसाय अपनाने की सलाह दी। ताकि अतिरिक्त आय का सृजन किया जा सके।
उन्होंने खरीफ फसलों की उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी और उड़द, मूंग, तिल, धान आदि फसलों में लगने वाले कीट एवं बीमारियों के प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक किया। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ अनुज कुमार गौतम ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही पशुओं में होने वाली बीमारियों के रोकथाम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अनुसूचित जाति के लिए क्रॉप साइंस प्रोजेक्ट के अंतर्गत तिल, मूंग एवं सब्जी किट का वितरण किया गया। प्रगतिशील किसान जयप्रकाश सिंह जी ने अधिक से अधिक किसानों को केंद्र से जुडने के लिए आग्रह किया। तिल प्रजाति 308, मूंग प्रजाति शिखा एवं एनएचआरडीएफ के सब्जी किट के वितरण पर छोटी जोत के अनुसूचित जाति के किसानों के लिए उपयोगी कदम बताया। इस दौरान मनीराम, रमेश, गोविंद, कपिल, रामलखन आदि मौजूद रहे।