फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन केंद्र बनने से आगजनी से होने वाले नुकसान को बचाया जा सकेगा

विज्ञापन
अग्निशमन केंद्र का भूमिपूजन करते विधायक, डीएम व एसपी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़। अब आगजनी की घटनाओं से होने वाले नुकसान पर लगाम लगेगी। माधौगढ़ में शुक्रवार को अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए
विज्ञापन

विधायक मूलचंद निरंजन, डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी रवि कुमार ने ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया। यहां पर 1265.50 लाख रुपये की लागत से 4322 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनेगा। इसके बनने से करीब 200 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विधायक ने बताया कि अग्निशमन केंद्र बनने से शीघ्र ही आग पर काबू पाकर आगजनी से होने वाले नुकसान को बचाया जा सकेगा। बीहड़ क्षेत्र होने से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में देरी हो जाती थी। इस कारण हर वर्ष करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो जाती थी। यही नहीं आग से पशु हानि, जनहानि तक का नुकसान भी हो चुका है। विधायक ने कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद झांसी के जेई से मानक के अनुसार अग्निशमन केंद्र बनवाने की बात कही। डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि इतने बड़े तहसील क्षेत्र के लिए अग्निशमन केंद्र की जरूरत थी। जिससे आग से होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगा। इससे करीब 200 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। एसपी रवि कुमार ने कहा कि मुख्यालय से आग लगने तक पहुंचने में फायर ब्रिगेड को देरी हो जाती थी, जिससे लोगों को आग से नुकसान हो जाता था। अग्निशमन केंद्र बनने के बाद नुकसान को कम किया जा सकेगा। इस दौरान तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, ज्योतिष सिंह, देवेंद्र भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
एचटी लाइन के जर्जर तारों को ठीक कराया जाए
माधौगढ़। किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष शिव बालक सिंह की अगुवाई में तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम सालिकराम को दिया। ज्ञापन में बताया कि ब्लाक क्षेत्र में बनी अस्थाई गोशाला खाली है। आवारा पशु किसानों की फसलों को चट कर रहे हैं। कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। माधौगढ़ विद्युत सब स्टेशन से गांवों में डाली गई एचटी लाइन के तार झूल रहे हैं। अधिकांश गांव में मनरेगा के कार्यों में लगाए गए मजदूरों का पैसा नहीं दिया गया है। ज्ञापन में ब्रजेश सिंह, विपिन सिंह, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

------------
मारपीट में दो लोग घायल
माधौगढ़। ट्रैक्टर सेलर मांगने को लेकर बाबा नाती ने युवक की मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है। तहरीर आ गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरौली निवासी विजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर सेलर मांगने को लेकर छोटे सिंह, नाती मुदित सिंह ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराकर जांच पड़ताल में जुट गई है। इसी तरह सिहारी में शराब के लिए रुपये न देने पर देवर राहुल ने भाभी अंगूरी देवी से मारपीट की। घायल महिला के पति अविलाख सिंह ने राहुल के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें