फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। मंगलवार रात नगर के मोहल्ला आलमपुर में किराये पर रह रहा युवक आग में झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे उरई रेफर कर दिया गया। उरई जिला अस्पताल में भी उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसगायां के मूल निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ विजय (35) कुछ समय से शहर के मोहल्ला आलमपुर में किराये पर रह रहा था। परिजनों के अनुसार वह ट्रक पर चालक और खलासी के रूप में काम करता था। मोहल्लेवासियों के अनुसार, मंगलवार देर रात अचानक घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी। जब लोग पहुंचे तो आग की लपटों के बीच दौड़ता हुआ पड़ोसी के घर कूद गया। मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, यहां से उसे जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। अधिक जल जाने की वजह से उरई से उसे रात में ही कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसका दम टूट गया। बताते हैं कि वीरेंद्र की अभी शादी नहीं हुई थी और वह किराये के मकान में अकेला ही रहता था।
कोतवाली के इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। हत्या या आत्महत्या और उसके पीछे की वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई हैं। उधर, मोहल्ले में युवक के प्रेम संबंधों की भी गुपचुप चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें