फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव फांसी पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। युवक का शव संदिग्ध हालत में घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने जानकारी गांव में ही रह रहे परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव दो दिन पुराना है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी बबलू(40) का शव संदिग्ध हालत में उसके कमरे में लगे हुक से रस्सी पर लटकता मिला। पड़ोसियों को जब घर से बदबू आई तो लोगों ने उसके कमरे में जाकर देखा। इसके बाद गांव में रह रही मां व अन्य परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कई वर्ष पहले बबलू की पत्नी छोड़कर चली गई थी। तभी से वह मानसिक रूप से बीमार था। गांव में मांगकर गुजारा करता था। वह घर के अन्य परिजनों से अलग रहता था। रविवार को उसके कमरे से बदबू आने लोगों को शक हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी उसके परिजनों व पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें