फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, दो घायल
विज्ञापन

कोंच। वन विभाग की लापरवाही के चलते सड़क पर गिरे पड़े पेड़ से बाइक जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। लगभग सप्ताह भर पूर्व क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश में ग्राम पहाड़गांव में बाईपास मोड़ पर एक बड़ा पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया था। कई दिन बीतने के बाद भी वन विभाग की ओर स पेड़ को सड़क से नहीं हटाया गया। रविवार की सुबह पहाड़गांव निवासी तेजराम व अविनाश बाइक पर सवार होकर अपने खेत पर जा रहे थे। तभी उनकी बाइक रोड पर पड़े उक्त पेड़ से जा टकराई। जिसके चलते बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। (संवाद)
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें