उरई। युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से देर रात रस्सी से फांसी लगा ली। सुबह पड़ोसियों ने उसके घर जाकर देखा तो युवक फांसी पर लटका मिला। जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के चौरसी गांव स्थित नई बस्ती निवासी तुलसीराम के 19 वर्षीय पुत्र आकाश का शव घर के कमरे में रस्सी से फांसी पर लटका मिला। गुरुवार की सुबह युवक जब काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकला। तो पड़ोसियों ने छत से जाकर उसके कमरे में पहुंचे। जहां उसका शव लटका था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि युवक अकेला घर में रहता था। माता-पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते है। मृतक आकाश शादी पार्टियों में डीजे बजाने का काम करता था। पुलिस मौत के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।
--------------
सड़क सुरक्षा सप्ताह आज से
उरई। पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देश पर जिले में 24 से 30 सितंबर तक दूसरे सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। डीआइजी ने एसपी रवि कुमार को सड़क सुरक्षा सप्ताह में यातायात नियमों की जानकारी देने व जागरूक करने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा सप्ताह में जिले के सभी थाना प्रभारी सड़क सुरक्षा सप्ताह का प्रचार प्रसार करते हुए शुभारंभ कराएंगे। आटो, ई रिक्शा, बस व टैक्सी चालकों व उनके संगठनों को यातायात जागरूकता कार्यक्रम में शामिल करेंगे। अच्छे काम करने वालो को पुरस्कृत भी किया जाएगा। (संवाद)