फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उमरी। सड़क पर बनी नाली पर बैठकर लघुशंका कर रहे वृद्ध को जेसीबी चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को रामपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेसीबी पकड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव निवासी कृष्ण मुरारी तिवारी (63) गुरुवार की रात 9 बजे घर के कमरे से निकलकर सड़क पर बनी नाली के किनारे लघुशंका कर रहे थे। तभी गांव का युवक जेसीबी चलाकर आया और वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी रामपुरा पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि कृष्णमुरारी अविवाहित थे। वह अपने वड़े भाई कृष्णगोपाल के पुत्र गगन बिहारी के साथ रहते थे।
--------------
ट्रैैैैक्टर-बाइक की टक्कर में दो घायल
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के जहटौली गांव निवासी राहुल गुप्ता (24) शुक्रवार को बाइक से सिरसाकलार कस्बे में किराना की दुकान खोलने जा रहा था। तभी गांव का युवक विमलेश पांडे (30) भी उसके साथ बाइक पर सवार चल दिया। गांव के बाहर पहुंचने पर ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा राहुल के सिर व चहरे पर गंभीर चोट आई। वही विमलेश भी गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने लहूलुहान हालत में दोनों को जालौन अस्पताल पहुंचाया। जहां से राहुल को रेफर कर दिया गया। भाग रहे ट्रैक्टर का पीछा कर दमरास के पास ट्रैक्टर को पकड़ लिया हैं। जबकि चालक मौके से भाग गया हैं। ट्रैक्टर मड़िया गांव का बताया जा रहा हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नही दी हैं।
विज्ञापन

-----------
ट्रक की टक्कर से वृद्ध घायल
उरई। मोपेड से जा रहे वृद्ध को ट्रक ने टक्कर मार दी हादसे में वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज उरई रिफर कर दिया गया। एट थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी मिजाजीलाल (80) मोपेड से उरई से काम निपटाकर गांव जा रहे थे। जब वह झांसी कानपुर हाईवे स्थित बड़ागांव के पास पहुंचा। तभी ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। (संवाद)
-----------
बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उरई। बांदा जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरहची गांव निवासी उर्मिला ने कदौरा थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 4 नवंबर 2021 को कस्बा कदौरा में अज्ञात बस चालक ने उसके पति को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें