फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जालौन के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से कार की टक्कर में दो की मौत, दो घायल

Fri, 03 Sep 2021 04:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जालौन के कोटरा में मैहर देवी दर्शन को जा रही ईको कार छतरपुर रेलवे सड़क पर  दुर्घटना ग्रस्त हो गई। कार सवार जनपद जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सैदननगर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। वहीं उनके दो साथी बुरी तरह चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन


जिनका इलाज झांसी मेडिकल मे चल रहा है। ग्राम सैदननगर निवासी चार युवक मप्र में स्थिति मैहर देवी दर्शन के लिए बुधवार शाम 4 बजे ईको कार up 93 bh 5447 से घर से निकले थे। रात 9 बजे के आसपास जैसे ही यह लोग छतरपुर रेलवे क्रासिग पहुंचे उनकी कार तेज रफ्तार कंनटेनर से टकरा गई।

इससे कार में सवार ग्राम सैदननगर निवासी बॉबी सलौनिया (20) पुत्र मूलचंद और जीतेन्द्र (21) पुत्र सुरेश की मौत हो गई। वहीं शिवम विश्वकर्मा (20) और मोहित सलौनिया (22) बुरी तरह घायल हो गए। इनका इलाज झांसी मेडिकल मे चल रहा है। मृतक बॉबी दो भाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें