जालौन के कोटरा में मैहर देवी दर्शन को जा रही ईको कार छतरपुर रेलवे सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। कार सवार जनपद जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सैदननगर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। वहीं उनके दो साथी बुरी तरह चोटिल हो गए हैं।
जिनका इलाज झांसी मेडिकल मे चल रहा है। ग्राम सैदननगर निवासी चार युवक मप्र में स्थिति मैहर देवी दर्शन के लिए बुधवार शाम 4 बजे ईको कार up 93 bh 5447 से घर से निकले थे। रात 9 बजे के आसपास जैसे ही यह लोग छतरपुर रेलवे क्रासिग पहुंचे उनकी कार तेज रफ्तार कंनटेनर से टकरा गई।
इससे कार में सवार ग्राम सैदननगर निवासी बॉबी सलौनिया (20) पुत्र मूलचंद और जीतेन्द्र (21) पुत्र सुरेश की मौत हो गई। वहीं शिवम विश्वकर्मा (20) और मोहित सलौनिया (22) बुरी तरह घायल हो गए। इनका इलाज झांसी मेडिकल मे चल रहा है। मृतक बॉबी दो भाई हैं।