जालौन में यूपीसीए और डीसीए की ओर से आयोजित अंपायरिंग और स्कोरर की कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारी?
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त जिला क्रिकेट संघ जालौन (डीसीए) की ओर से शुक्रवार से शहर के बीएसएस कालेज में तीन दिवसीय अंपायरिंग और स्कोरर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाली कार्यशाला के पहले दिन इटावा, औरैया व जालौन की एकेडमियों के 25 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इसमें 18 अंपायर और सात स्कोरर है। बीसीसीआई लेवन वन ए ग्रेड अंपायर एसपी सिंह और तरुण कपूर ने अभ्यर्थियों को क्रिकेट के नियमों की जानकारी के बारे में विस्तार से बताया।
बताते चलें कि अंपायरों और स्कोरर की परीक्षा एक अगस्त को आयोजित है। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए यूपीसीए एपेक्स वर्किंग कमेटी के सदस्य श्यामबाबू ने बताया कि वह डीसीए के संस्थापक रहे हैं। इस नाते वह इसे ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं। बीसीसीआई लेवन वन ए ग्रेड अंपायर एवं अंतरराष्ट्रीय स्कोरर एसपी सिंह ने अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि लखनऊ और कानपुर के बाद यूपी का जालौन ऐसा जिला है जहां दूसरी बार अंपयारिंग और स्कोरर की कार्यशाला हो रही है। तरुण कपूर ने अंपायर कमेटी के चेयरमैन अरुण पुंडीर के प्रयासों की सराहना की। बताया कि उन्हीं के मार्गदर्शन में कार्यशाला हो रही है। इस दौरान डीसीए उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, सचिव विकास कुमार, संयोजक प्रदीप सीरोठिया, संयुक्त सचिव नीरज पाठक, प्रबंधक शरद शर्मा, पुष्पेंद्र चंदेल आदि मौजूद रहे।