उरई। सिग्नल खराब होने के कारण दो ट्रेनें प्रभावित हुई। कानपुर झांसी रेलमार्ग के उरई स्टेशन पर गोरखपुर से मुंबई जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस (12597) प्लेटफार्म नंबर तीन पर आकर खड़ी हुई। ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस डीके व्यास ने ट्रेन को गंतव्य की ओर जाने के लिए सिग्नल दिया पर वह काम नहीं किया। इस कारण ट्रेन 5.58 से 6.10 बजे तक करीब 12 मिनट खड़ी रही। चालक ने इसकी सूचना डिप्टी एसएस को दी। सूचना पर डिप्टी एसएस ने ट्रेन चालक को सतर्कता आदेश देकर गंतव्य की ओर रवाना किया। इसके बाद गोरखपुर से पनवेल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15065 भी आकर प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी हो गई। इस ट्रेन को रोककर सतर्कता आदेश देकर निकाला गया। डिप्टी एसएस डीके व्यास ने बताया कि अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग नंबर 183 पर सिग्नल में गड़बड़ी आने के चलते ट्रेनों को सतर्कता आदेश पर निकाला गया। समाचार लिखे जाने तक सिग्नल अभी ठीक नहीं हो पाए थे।
----------------
पुणे के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन पुणे कानपुर सेंट्रल और कानपुर सेंट्रल पुणे के बीच चलाई जाएगी। इका संचालन 17 अप्रैल से 13 जून तक किया जाएगा। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रेन आगामी 17 अप्रैल से पुणे से कानपुर के बीच ट्रेन नंबर 01037 पुणे से चलकर मलमाड, भुसावल, भोपाल के रास्ते वीरांगना लक्ष्मीबाई होती हुई उरई पहुंचेगी। उरई से कानपुर तक जाएगी। ट्रेन का संचालन प्रत्येक रविवार को होगा। उरई और कानपुर सोमवार को उरई सुबह 5.05 बजे पहुंचेगी। कानपुर से संचालन प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12.20 बजे से होगा। जो कानपुर सेंट्रल से उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई, भोपाल होते हुए पुणे पहुंचेगी। यह उरई स्टेशन 2 बजे पहुंचेगी। (संवाद)