फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का शव खेत पर पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। खेत के लिए निकले किसान का शव पेड़ पर लटका मिला। खेतों के पास से गुजर रहे किसानों ने शव लटका देख परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत कोतवाल अजय अवस्थी का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। फिर भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नुनायचा गांव निवासी किसान धर्मेंद्र सिंह (45) मंगलवार की सुबह गेहूं की फसल की कटाई करने के लिए निकला था। दोपहर में उसका शव खेत पर पेड़ से लटका मिला। पत्नी सुनीता का कहना है कि वह पिछले दो दिनों से किसी बात को लेकर परेशान थे। पत्नी सुनीता, बेटा अवधेश, बोरे सिंह सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें