उरई। यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (15024) तकनीकी खराबी आने के कारण 23 मिनट तक उरई रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। राप्तीसागर एक्सप्रेस सुबह 9.35 बजे उरई रेलवे स्टेशन पहुंची। जैसे ही गोरखपुर के लिए रवाना होने का सिग्नल हुआ तो ब्रेक शू जाम हो गया। गार्ड एसके सिंह ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम और डिप्टी एसएस डीके व्यास को दी। ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने ट्रेन में आई खराबी को दूर किया। इसके चलते 9.35 बजे से 10 बजे तक खड़ी रही।
उधर, गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12591) में अधिक भीड़ होने के कारण ट्रेन को 10 मिनट तक उरई स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन के एस-5 कोच में यात्रियों की भीड़ अधिक हो गई। इस कारण यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। टीटी एनके सिंह ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ जवानों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों से दूसरे कोचों में बैठाया। तब जाकर ट्रेन दोपहर 3.40 से 3.51 बजे तक खड़ी रही। (संवाद)
---------------
महिला यात्री को बैग सौंपा
उरई। उरई से लखनऊ जा रही महिला यात्री का बैग स्टेशन की टिकट खिड़की पर छूट गया। टिकट परीक्षक आशीष श्रीवास्तव को बैग मिला। बैग में 11 सौ रुपये, सोने की अंगूठी, मोबाइल चार्जर था। शहर के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी शहजाद की मां इंटरसिटी से लखनऊ जा रही थी। तभी उनका पर्स टिकट खिड़की पर छूट गया। टीटी ने बैग को महिला को सौंप दिया। बैग पाकर महिला ने खुशी जाहिर की। (संवाद)