फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क मंजरी समेत दो पुस्तकों को प्रकाशन में मिला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय की पहल पर बुंदेलखंड साहित्य उन्नयन समिति के सहयोग से बुंदेलखंड के कवियों और लेखकों की पुस्तकें प्रकाशित करने की शुरूआत की जा रही है। इसमें डीआईओएस जालौन भगवत पटेल की पुस्तक मुल्क मंजरी व उनके कार्यालय के कर्मचारी अख्तर जलील की पुस्तक मोहब्बत के दस्तखत को प्रकाशन में स्थान मिलने पर शिक्षा परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष पुनीत बिसारिया के सहयोग से मंडलायुक्त ने बुंदेली साहित्यकारों को संजीवनी देते हुए उनकी पांडुलिपियों को संकलित कराकर उनके प्रकाशन की व्यवस्था की है। इस अभियान को गुमनाम नाम दिया गया है। प्रकाशन के लिए अनामिका प्रकाशन प्रयागराज तथा यश पब्लिकेशन नई दिल्ली की ओर से पुस्तकों का प्रकाशन किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें