सिरसा कलार क्षेत्र के जखा में कबड्डी खिलाड़ी प्रमाण पत्र व मेडल दिखाती
- फोटो : ORAI
सिरसा कलार। ब्लॉक कुठौंद के ग्राम पंचायत जखा में वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमें वॉलीबॉल की 8 ग्राम पंचायत से पुरुष टीमों और दो महिला टीम ने प्रतिभाग किया। पुरुष टीम का फाइनल मैच जखा व लहर कनार के बीच खेला गया। जिसमें जखा की टीम ने जीत दर्ज की। महिला टीम का फाइनल मुकाबला जखा तथा ठके के बीच हुआ। यह मैच भी जखा ने जीता।
कबड्डी मैच का फाइनल मैच महिला टीम न्यामतपुर बनाम मदारीपुर के बीच हुआ। इसमें मदारीपुर ने जीत हासिल की। युवा शक्ति संगठन के नरपाल ने विजेताओं को शील्ड व प्रमाणपत्र दिए। बताया कि संगठन जनपद जालौन के ब्लॉक महेवा, कदौरा, जालौन और कुठौंद में काम कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर जखा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवनारायण सिंह सेंगर, राजेंद्र सिंह चंदेल, क्रीड़ा अधिकारी बबलू सेंगर, वॉलीबॉल कोच तथा युवा शक्ति टीम से युवा शक्ति डिप्टी साइड लीड आशीष आदि मौजूद रहे।