फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान के लिए महिलाओं ने की पूजा, सूर्यदेव को दिया अघ्र्य

विज्ञापन
मोराई छठ के पर्व पर मुरली मनोहर तालाब पर पूजा अर्चना के लिए पहुंची महिलाएं। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। मोराई छठ को महिलाओं ने व्रत रखकर संतान प्राप्ति एवं संतान की लंबी आयु की कामना की। महिलाओं ने नगर में स्थित मुरली मनोहर तालाब पर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

नव विवाहिता महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए एवं जिन महिलाओं के संतान हैं वह अपनी संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए मोराई छठ का व्रत करती हैं। पंडित अरविंद बाजपेई ने बताया कि धर्मग्रंथों के अनुसार भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मोराई छठ का व्रत रखा जाता है। मोराई छठ पर मुख्य रूप से भगवान सूर्यदेव की पूजा की जाती है। इस बार मोराई छठ रविवार को होने से सूर्य पूजा का विशेष योग बन रहा है। ये तिथि और वार दोनों के स्वामी सूर्यदेव हैं। भविष्योत्तर पुराण के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान, सूर्योपासना, जप एवं व्रत किया जाता है। इसमें भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं। इसके लिए तांबे के लोटे में जल भरें और चावल, फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। सूर्यदेव की पूजा के बाद एक समय फलाहार करें। नगर में स्थित मुरली मनोहर तालाब पर महिलाओं ने संतान प्राप्ति एवं संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए तालाब से जल लेकर सूर्य को अर्घ्य दिया।
---------------
फोटो-17-शहर के सराफा बाजार में विराजमान गणेश प्रतिमा। संवाद
भगवान गणेश का श्रृंगार के बाद आरती
उरई/जालौन। गणेश महोत्सव के दौरान नगर में स्थित भगवान श्रीगणेश का प्रतिदिन श्रृंगार किया जा रहा है। पूजा अर्चना के साथ प्रसाद वितरण किया जा रहा है।
नगर में गणेश महोत्सव के दौरान भगवान श्रीगणेश के विभिन्न रूपों की प्रतिमा स्थापित की गई है। नगर के गोविंदेश्वर मंदिर में भगवान श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। यहां भगवान श्रीगणेश दोनों पत्नियों रिद्धि-सिद्धि के साथ विराजमान हैं। मोहल्ला नारोभास्कर में वीरेंद्र भवन में बने पंडाल में भगवान श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित की गई है। गणेशजी मोहल्ले में संजू मिश्रा के आवास पर विराजमान भगवान श्रीगणेश की सुबह शाम सामूहिक आरती हो रही है एवं पूजा अर्चना के साथ प्रसाद वितरण किया जा रहा है। इस दौरान गणेश भक्त पंडालों में पहुंचकर आशीर्वाद पूजा पाठ कर भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें