फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर लगाया व्यापारियों की अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की व्यापार सभा को संबोधित करते पूर्व पालिकाध्यक्ष मानसिंह वर्मा। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। सपा व्यापार सभा की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं का मुद्दा उठाकर उनके समाधान की मांग की गई। साथ ही बैठक में राकेश गुप्ता को सर्वसम्मति से व्यापार सभा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज इकडिया ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों पर ध्यान नहीं दे रही है। जीएसटी से व्यापारी परेशान हुए हैं। पूर्व मंत्री दयाशंकर वर्मा ने कहा कि लाकडाउन और उसके बाद कोरोना कर्फ्यू ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है, लेकिन व्यापारियों को टैक्स, बिजली बिल आदि में कोई राहत नहीं दी गई है।
बैठक में व्यापारियों के हित में उनकी समस्याओं को जानकर उनका निस्तारण कराने की मांग की गई। इस दौरान इकबाल मंसूरी, सोनू मंसूरी, दीपू त्रिपाठी, कैलाश यादव, मानसिंह वर्मा, महेश द्विवेदी, हरिश्चंद तिवारी कोंच, संजू कठेरिया, अशरफ मंसूरी, गजराज कुशवाहा, बलवान गुर्जर, अरविंद यादव, इनायत सिद्दीकी, मोनू यादव, जैद सिद्दीकी, इसहाक मंसूरी, जयप्रकाश राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें