फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन पुलिस से हुई बड़ी चूक: मुर्दे पर कर दी एफआईआर, कोतवाल और दीवान लाइनहाजिर

Mon, 06 Sep 2021 10:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

उरई कोतवाल विनोद पांडेय और दीवान रमेश यादव को लाइनहाजिर कर दिया गया। सागर के परिजनों का यह भी कहना है कि बेटे का पत्नी से कोई विवाद ही नहीं है। पूजा के घर वालों ने पुलिस से मिलकर जबरन थाने में तहरीर दी थी और अब पूजा के परिजन उसे छिपाए घूम रहे हैं।
विज्ञापन
सागर गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में मृतक के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने पर रविवार को एसपी रवि कुमार ने कोतवाल और दीवान को लाइनहाजिर कर मामले में एफआर लगा दी। कहा कि मामले की जांच एएसपी कर रहे हैं।
विज्ञापन


यदि किसी और की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। शहर कोतवाली के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी राजेंद्र गुप्ता के पुत्र सागर ने शनिवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जब सागर के शव का पंचनामा भर रही थी तो उसी वक्त कोतवाली में ही सागर के खिलाफ उसकी पत्नी पूजा ने मारपीट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

सागर और पूजा ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी। वहीं, सागर के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उनके बेटे को फंसाने के लिए शनिवार की रात गलत एफआईआर दर्ज कर दी गई। रविवार को खबर छपने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


देर रात एसपी स्वयं कोतवाली पहुंचे और मामले की जांच की। सोमवार को उरई कोतवाल विनोद पांडेय और दीवान रमेश यादव को लाइनहाजिर कर दिया गया। सागर के परिजनों का यह भी कहना है कि बेटे का पत्नी से कोई विवाद ही नहीं है। पूजा के घर वालों ने पुलिस से मिलकर जबरन थाने में तहरीर दी थी और अब पूजा के परिजन उसे छिपाए घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें