फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी में तैनात दो पुलिस कर्मियों को आज मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उरई जीआरपी में तैनात इंस्पेक्टर समेत दो पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। झांसी मंडल के जीआरपी के कुल पांच पुलिस कर्मियों को यह पद मिलेगा। इसमें दो पुलिसकर्मी उरई जीआरपी में तैनात है।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय की ओर से झांसी मंडल के जीआरपी अनुभाग के पांच पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें जीआरपी झांसी में तैनात दरोगा सुरेंद्र प्रताप सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक, जीआरपी महोबा में तैनात दरोगा विजय नारायण को उत्कृष्ट सेवा पदक, उरई जीआरपी के थानाध्यक्ष ब्रजमोहन वनमाली एवं मुख्य आरक्षी रविकांत मिश्रा को उत्कृष्ट सेवा पदक, जीआरपी ललितपुर में तैनात मुख्य आरक्षी श्यामसुंदर को उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। जीआरपी के एसपी मोहम्मद इमरान ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए कहा कि सभी चयनित पुलिस कर्मी 2 अगस्त को कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पदक प्राप्त करें। जीआरपी थानाध्यक्ष ब्रजमोहन सैनी ने बताया कि यह पदक उन पुलिस कर्मियों को मिलता है जो विभाग में निरंतर दस साल तक बेदाग सेवा करते आ रहे है और उनके बारे हर साल आईपीएस स्तर के अधिकारी द्वारा उनकी सर्विस बुक में लिखा जाता है। यह पदक मिलना सौभाग्य की बात है। यह पदक पाने वाले पुलिस कर्मियों को प्रमोशन में भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें