फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा बोले: रामपुर-गोरखपुर में हुई आतंकी घटनाओं में मददगार बनी थी सपा सरकार, योगी ने गुंडों को जेल भेज कायम की शांति 

Fri, 04 Feb 2022 04:36 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जालौन

सार

जेपी नड्डा ने कहा कि सपा सरकार में तीन सौ दंगे और योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हो पाया है। यह बदलता उत्तर प्रदेश आज सभी को दिख रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन के कोंच के एमआरपी इंटर कॉलेज में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सपा पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जहां सपा वहां गुंडागर्दी। उन्होंने कहा कि रामपुर और गोरखपुर में हुई आतंकी घटनाओं में सपा सरकार मददगार बनी थी। योगी ने गुंडों और बदमाशों को जेल भेजकर

विज्ञापन

शांति कायम की है।

साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि मोदी ने भारत की राजनैतिक संस्कृति को बदल दिया है। कहा कि तमाम दिक्कतों के बाद चुनाव प्रचार में लग गए हैं। इस बीच कोरोना प्रोटोकॉल का भी ध्यान रख रहे हैं और उसका पालन कर रहे हैं। सपा सरकार में तीन सौ दंगे और योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हो पाया है। यह बदलता उत्तर प्रदेश आज सभी को दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें