रामपुरा। थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर होली मोड़ निवासी हलीम खान की 27 वर्षीय पत्नी नाजरीन गर्भवती थी। गुरुवार की सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर रामपुरा सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि नाजरीन की दो साल की बच्ची है। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। (संवाद)
------------------
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
उरई। ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। घटना के चलते चेन्नई से लखनऊ जाने वाली चेन्नई एक्सप्रेस लगभग दस मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। झांसी कानपुर रेल मार्ग पर एट स्टेशन यार्ड के पास गुरुवार की शाम चार बजे चेन्नई से लखनऊ जाने वाली ट्रेन की चपेट में आकर 20 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक सुधांशु अस्थाना ने इसकी सूचना कंट्रोल रुम से जीआरपी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। (संवाद)