फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित सराफ की दुकान पर बीती गुरुवार को चोरों ने शटर काटकर लाखों रुपये के जेवरों से भरी अलमारी पार कर दी थी। अलमारी दुकान से करीब 800 मीटर दूर धोबीपुरा मोहल्ला स्थित टावर के पास बगिया में पड़ी मिली थी। इस मामले में चोरी के खुलासे के लिए एसओजी सहित पुलिस की दो टीमें लगाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को उठाकर उनसे पूछताछ भी की। पर पुलिस की पकड़ से चोर अभी तक दूर है। चोरी का खुलासा न होने पर व्यापारियों में रोष है। उनका कहना है कि बीते कुछ दिनों में कस्बे में चोरियां हुई पर पुलिस किसी भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा का कहना है कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है। चोरों को पकड़कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें