महेवा। चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 60 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मारपीट व छेड़छाड़ में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वृद्धा को मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगा कि वृद्धा से दुष्कर्म हुआ है या नहीं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दर्ज रिपोर्ट में धारा की बढ़ोत्तरी की जाएगी।
एक गांव में रहने वाली वृद्धा गुरुवार की रात आठ बजे खेत पर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि रास्ते में चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमान निवासी दिनेश चंद्र वृद्धा को पकड़कर दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित वृद्धा घर लौटकर परिजनों को आप बीती सुनाई। शनिवार को ग्रामीणों ने आरोपी दिनेश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में मारपीट व छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वृद्धा मेडिकल रिपोर्ट आने दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।