फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड बैठक में सभासदों ने उठाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सफाई निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। जबकि नवागंतुक ईओ विमलापति की मौजूदगी में होने वाली पहली बैठक में उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सभासदों ने अपने अपने वार्डों की समस्याएं उठाई। सभासद सुरेंद्र सोनी ने वित्तीय जानकारी मांगी कि किस काम के लिए कितना बजट है। इस पर ईओ ने कहा कि वह देखकर उन्हें अलग×अलग ब्योरा दे देंगे। सभासद शैलेंद्र श्रीवास ने कहा कि शहर में नई लाइटें लगाई जा रही है पर इलाहाबाद बैंक चौराहे से झांसी रोड पुल तक विद्युतीकरण नहीं किया जा रहा है। इस पर पालिकाध्यक्ष ने छह महीने के अंदर विद्युतीकरण का भरोसा दिया। इस दौरान कई सभासदों ने छूटे कार्यों के कुटेशन निकालकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। एक साथ सभी कामों के टेंडर निकालकर पारदर्शिता से काम कराया जाए। साथ ही सफाई कर्मचारियों को जो वेतन 20 तारीख के बाद मिलता है। उसे हर माह की पांच तारीख तक दिलाना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान सुखदेव पाल, सनी, लक्ष्मणदास बाबानी, मंती देवी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें