आटा। कभी सूखा तो कभी बाढ़ बुंदेलखंड के किसानों का नसीब बन गया है। इस सप्ताह तीन चार दिन लगातार हो रही बारिश के कारण फसलों की बुवाई फंसी रही। जिन किसानों ने जल्द बुवाई की उनकी फसल जलमग्न हो गई। फिलहाल किसान बारिश के रुकने का इंतजार कर रहा है। जिससे कि वह खरीफ की फसलों की बुवाई कर सके।
बताते चलें कि शुरूआत में बारिश न होने से किसान परेशान थे। अब बीते तीन चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण किसान परेशान हैं। कहना है कि बीज, खाद सब तैयार है। पर बारिश रुके तो बुवाई का काम शुरू किया जा सके। अब समय निकला जा रहा है, देरी से बुवाई का कोई लाभ भी नहीं होने वाला है। किसान धर्मेंद्र सिंह ने बताया पहले भी क्षेत्र के किसान कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा का सामना करता रहा है। इस बार भी मौसम के बदलते मिजाज को फसल पैदा करने की आस छोड़ दी है। किसान पीयूष पांडेय का कहना है कि किसान पहले तो बारिश के कारण बुआई नही कर पा रहा था। पर अब लगातार बारिश से जमीन गीली होने के कारण बुआई नही कर पा रहा है।
----------
चेकिंग अभियान चलाकर कराया सुरक्षा का एहसास
उरई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बाजारों और चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें महिलाओं की सुरक्षा को विशेष महत्व दिया गया। सड़क पर निकली महिलाओं से उनकी सुरक्षा के बारे में पूछताछ की गई। मंदिरों, बाजारों और चौराहों के आसपास संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस के साथ साथ महिला शक्ति मोबाइल की टीम भी सक्रिय रही। (संवाद)