फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने कान्हा गोशाला का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। एसडीएम कालपी कौशल कुमार ने रविवार को कस्बे की कान्हा गोशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में गोबर प्लांट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मवेशियों के बैठने के हाल, भूसा स्टॉक, पानी की व्यवस्था सहित उनकी संख्या व बिजली व्यवस्था देखी।
उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से जानकारी की। निर्देश दिए कि गोशाला में साफ-सफाई व मवेशियों के भोजन पानी में लापरवाही न बरती जाए। साथ ही प्रतिदिन उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराए जाए।
विज्ञापन

उन्होंने डंप गोबर को जल्द बिक्री कर उससे होने वाली आय को गोशाला में खर्च करने एवं जल्द प्लांट लगाने के निर्देश पालिका ईओ को दिए। पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गोशाला में 12 कर्मचारियों की ड्यूटी रहती है, जो दो शिफ्ट में कार्य करते हैं। गोशाला में दो सौ से अधिक मवेशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें