फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी में टिकट मांगने पर यात्रियों ने किया हंगामा, चेकिंग स्टाफ से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के झांसी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 01803 इंटरसिटी एक्सप्रेस में युवकों ने जमकर हंगामा कर निरीक्षण दल से अभद्रता की। सूचना पर आरपीएफ ने हंगामा कर रहे युवकों को ट्रेन से उतारकर उनके खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शनिवार को जब इंटरसिटी एक्सप्रेस झांसी से उरई के लिए रवाना हुई तो कोच नंबर बी 6 में सवार गोरखपुर निवासी संदीप, धर्मेंद्र, विजय, विजय प्रकाश लखनऊ जा रहे थे। ट्रेन मोठ रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी तभी झांसी के चेकिंग स्टाफ के एसपी लाल ने उनसे टिकट मांगा। इस पर चार युवकों उनसे अभद्रता कर दी। हंगामा सुनकर चेकिंग स्टाफ के अन्य सदस्य आरके वर्मा, एससी वैश्य भी आ गए। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाना चाहा तो उन्होंने उनके साथ भी अभद्रता की। इस पर चेकिंग स्टाफ ने कंट्रोल रूम को फोन करके सूचना दी। ट्रेन उरई स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ भी कोच में पहुंच गई। उन्होंने हंगामा कर रहे युवकों को ट्रेन से उतारकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया और रेलवे एक्ट में कार्रवाई की है। आरपीएफ दरोगा एमडी कुशवाहा का कहना है कि चेकिंग स्टाफ की सूचना पर हंगामा कर रहे चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें