फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन में समझी गणित, इंडिया बुक रिकार्ड में पहुंचाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लॉकडाउन भले ही लाखों करोड़ों लोगों के लिए मुश्किल भरा रहा हो। पर शहर निवासी ऋषभ माहेश्वरी ने इसी में प्रतिभा को निखारते हुए अपना नाम इंडिया बुक में दर्ज कराया। 6 साल के ऋषभ को गणित के 1 से 100 तक के स्क्वायर (वर्ग) मुंहजबानी याद हैं। और ये बोर्ड पर भी बिना कोई गुणा-भाग किए पूरे स्क्वायर को लिख सकते हैं। 1 से 100 तक के स्क्वायर को महज 4 मिनट 10 सेकेंड में सुनाने की विलक्षण प्रतिभा के चलते ऋषभ को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर शुक्रवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने भी ऋषभ को सम्मानित कर उनकी सराहना की।
विज्ञापन

जब स्कूल और कॉलेज सब बंद थे। ऐसे समय मे ऋषभ ने घर पर ही रहकर गणित की बारीकियां समझते हुए उसमे नए-नए प्रयोग कर रहा था। पिता नवनीत की सोने चांदी की दुकान है और मां गृहणी हैं। माता-पिता और बड़ी बहन के सहयोग के चलते ऋषभ ने लॉकडाउन में घर पर रहकर पढ़ाई की। गणित में रुचि होने की वजह से इतनी कम उम्र में अपना और परिवार का नाम रोशन किया है। ऋषभ बड़ा होकर आईपीएस ऑफिसर बनना चाहता है। ऋषभ अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपनी घर पर पढ़ाने वाली शिक्षिका को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें