उरई। चंबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित चंबल क्रिकेट लीग के सातवें दिन हुकुमपुरा ग्राउंड खेले गए क्वार्टर फाइनल मैचों में हुकुमपुरा और रामपुरा ने जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले मैच् में हुकुमपुरा ने चौरैला को 30 रनों से हराया। चौरैला टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। हुकुमपुरा टीम ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट पर 82 रन बनाए। इसमें शिवा सिंह ने 37 रन बनाए। विनीत ने चार विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी चौरैला की टीम नौ ओवरों में 52 रनों पर सिमट गई। इसमें वैभव रंजन ने दस रन बनाए। हुकुमपुरा टीम के राजकिशोर ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवासिंह को सहायक अध्यापक आनंद कुमार शाह ने दिया
दूसरी पाली में निनावली और रामपुरा को 19 रनों से हराया। निनावली टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। रामपुरा टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान से 122 रन बनाए। इसमें शिवा ने 31 रन बनाए। रवि और यशपाल ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाबी बल्लेबाजी करते हुए निनावाली टीम 12 ओवर में सा विकेट के नुकसान से 103 रन बना पाई। निनावाली टीम की तरफ से चंद्रप्रकाश ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। रामपुरा टीम से मोहित ने तीन विकेट लिए। इस दौरान सुमेर सिंह, राजेंद्र सिंह दोहरे, देवेंद्र सिंह, रमेश सिंह चौहान, मानेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र परिहार, शिवम चौहान आदि मौजूद रहे।