उरई/रामपुरा। रामपुरा कस्बे के निनावली रोड पर आईटीआई के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार कार ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। इससे पोल वहां खड़ी गाड़ी पर गिर गया। हादसे में डीजे रखी गाड़ी पर बैठे चार बैंड कर्मी घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
निनावली रोड पर आईटीआई के पास सोमवार की रात लगभग 11 बजे कार की टक्कर विद्युत पोल टूटकर पास खड़ी गाड़ी पर गिर गया। इससे गाड़ी पर बैठे गुणहा निवासी विक्रम, बिठौली निवासी अनमोल, छोटी भेंड निवासी निखिल व पप्पू घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां विक्रम की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। हादसे के वक्त गाड़ी पर डीजे रखा था, जिसे घायलों को एक बरात में लेकर जाना था। घायल बैंडकर्मी बताए गए हैं। हादसे के बाद चालक मौके से कार लेकर भाग गया। कार व चालक की पुलिस तलाश कर रही है।