फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षा ने दिया ‘सुराग’, पुलिस की तेज हुई ‘दौड़ भाग’

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। युवती पर घातक रसायन फेंकने के मामले में तीन दिन बाद गुरुवार को पुलिस के हाथ सुराग लगा है। सूत्रों के अनुसार झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती आकांक्षा से गुरुवार को एक पुलिस व एक प्रशासन के अधिकारी ने पूछताछ की। जिसमें उसने एक संभावित आरोपी ‘अरुण’ का नाम लिया है। हांलाकि यह ‘अरुण’ कौन है और कहां रहता है। इस बारे में कोई पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर बलिराज शाही का कहना है कि दबिश का सिलसिला तेज है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को दोपहर के वक्त कोंच के लाजपतनगर निवासी चंद्रप्रकाश की बेटी आकांक्षा (22) पर दो अपाचे बाइक सवार युवकों ने घातक रसायन फेंका था। इस घटना में वह बुरी तरह झुलस गई थी। पुलिस ने उसे झांसी के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। दो दिन से पुलिस कोंच की गलियों में आरोपियों की तलाश कर रही थी। उनके फुटेज से मिली तस्वीरों के पोस्टर भी चस्पा किए गए थे। बुधवार की रात तक पुलिस एकदम खाली हाथ थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ सुराग लगा है। तब से पुलिस अब उस ‘अरुण’ की तलाश में जुटी है। जिसके बारे में आकांक्षा के पिता का कहना है कि बेटी के नाम तो जरूर लिया है। पर वह इस नाम के किसी युवक को नहीं जानते हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी कोई नाम स्पष्ट नहीं है, कुछ होगा तो सभी के सामने आएगा।
----------
इमरजेंसी से वार्ड में शिफ्ट हुई आकांक्षा
दो दिन बाद आकांक्षा की हालत में सुधार देख उसे डॉक्टरों ने इमरजेंसी ने हटाकर वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक आकांक्षा करीब 30 प्रतिशत झुलसी है और उसकी हालत अब पहले से बेहतर है। जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

-------
फर्रुखाबाद से लौटी पुलिस टीम
मामले में पुलिस की एक टीम फर्रुखाबाद भी गई है। जहां साल भर पहले आकांक्षा का रिश्ता पक्का हुआ था। वह टीम भी लौट आई है। वहां से भी पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा। लड़के वालों को भी पूछताछ के लिए कोंच लाया गया था।
-----------------
फोटो-20 .एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कस्बे के नागरिक
फोटो- 21 प्रदर्शन करते सपा के लोग
फोटो- 22 जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते कुशवाहा समाज के लोग
फोटो-23 युवती के घर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी
संगठनों का विरोध तेज, गिरफ्तारी की मांग उठी
- युवती पर घातक रसायन फेंके जाने के मामले में
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। आकांक्षा के साथ घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज होती जा रही है। गुरुवार को भी कई संगठनों ने धरना प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग उठाई। पुलिस विरोधी नारेबाजी भी की गई। सपा छात्र सभा के आशू दगयाना, आदिल खान, शाहरुख, राशिद मंसूरी, शिवम गुर्जर आदि ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अंकुर कौशिक को सौंपा। प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय लोहिया की अगुवाई में वकार अहमद, संजय अग्रवाल, वीरेंद्र आदि व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सीओ को सौंपा। वहीं कुशवाहा समाज ने पीड़िता को न्याय दिलाये जाने की मांग पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कुशवाहा समाज के युवाओं ने पैदल मार्च निकालकर घटना के प्रति रोष जताया। ज्ञापन सौंपने वालों में सपा के पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष रविकांत कुशवाहा, लाखन सिंह कुशवाहा आदि शामिल रहे। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं अनुरोध सिंह कुशवाहा, मोहन सिंह व गिरेंद्र सिंह कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। वहीं नगर के युवाओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री समेत पुलिस के बरिष्ठ अधिकारियों के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधव मिश्राए अंकित चंदेरिया, आकाश पाटकार, विशाल बेहरे, राममिलन, सौरभ पुरवार, अमन सोनी आदि रहे। इसी कड़ी में आकांक्षा के घर गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी पहुंचीं। परिजनों से जानकारी की और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, प्रभा गुप्ता, अर्चना सोनी, सावित्री गुप्ता, मधु, रेखा, प्रीती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें