फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौहारो के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं रखी जाएं दुरुस्त

विज्ञापन
पीस कमेटी की मीटिंग को संबोधित करते एसडीएम अशोक कुमार। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। नवरात्रि पर्व को लेकर चौकी परिसर में पीस कमेेटी की बैठक एसडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं सीओ विजय आनंद की उपस्थिति में हुई। अहमद राईन ने मांग की कि नवरात्रि पर्व पर मांस मछली की दुकानों को बंद कराया जाएं। जिस पर एसडीएम व सीओ ने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए कि मांस मछली बेचने वालों को इस बारे में निर्देशित कर दिया जाए। यदि कोई इसके बावजूद नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

नवरात्रि के पर्व पर बिजली, पानी और साफ सफाई की मांग देवी पांडाल सजाने वाले भक्तों ने की। जिस पर एसडीएम ने बिजली विभाग, नगर पालिका व जल संस्थान को इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम ने कहा कि नवरात्रि पर देवी पांडालों को खुले स्थल पर रखा जाए। किसी नई जगह प्रतिमा की स्थापना न की जाए। देवी पांडालों में आने वाले व्यक्तियों के लिए मास्क अनिवार्य करें एवं वहां सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए। रात्रि के समय अधिक ध्वनि वाले वाद्य यंत्रों का प्रयोग न करें। धर्म विशेष के बारे में कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर कोई गलत टिप्पणी न करे। इस मौके पर कोतवाल सुनील सिंह, एसआई अनिल कुमार, चंद्रप्रकाश यादव, सोमिल आदि मौजूद रहे। साथ ही सफाईकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
--------------------
फोटो-34 बालिकाओं को दी गई पुस्तकों के साथ शिक्षक धीरज बाथम। संवाद
निशुल्क कोचिंग का लाभ उठाए गरीब विधार्थी
जालौन। शिक्षक व भाजपा नेता धीरज बाथम द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए एसबीडीएम इंटर कॉलेज में गरीब बच्चों को रसायन विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान की नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की गई। गरीब बच्चों को निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराने में खतीब आलम अंसारी, सौरभ दीवौलिया, संजीव मिश्रा, आरएनटी स्कूल उरई के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, अजय सेंगर ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी भी वर्ग के बच्चे जो कक्षा 11 में अध्ययनरत हो वे शाम साढ़े 5 से साढ़े 6 बजे तक निशुल्क भौतिक विज्ञान की कोचिंग पढ़ने आ सकते है। यदि किसी के पास पुस्तक खरीदने के लिए धन न हो तो उन्हें निशुल्क पुस्तकें भी समाजसेवियों के सहयोग से उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने नगर व क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई गरीब छात्र है जो धन के अभाव में शिक्षा ग्रहण न कर पा रहे हो। तो ऐसे बच्चों को उनके पास भेजें। इन बच्चों को पढ़ाई के लिए हरसंभव मददभी फ्री उपलब्ध कराई जाएगी। रविवार को नि:शुल्क पुस्तकें पाने वालों में कई छात्र छात्राएं शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें