फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी पुरानी कोविड गाइडलाइन ही प्रभावी है, नहीं निकलेगा मोहर्रम का जुलूस

विज्ञापन
कोतवाली में ताजिएदारों से बात करते सीओ राहुल पांडे - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच/रामपुरा। मोहर्रम को लेकर गुरुवार को कोतवाली समेत सर्किल के कैलिया और नदीगांव में भी शांति समिति की बैठक हुई। अधिकारियों ने ताजिएदारों को जता दिया है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इसलिए अभी भी पुरानी गाइडलाइन प्रभावी हैं। लिहाजा जिस प्रकार गत वर्ष गाइडलाइन के साथ पर्व मनाया गया था। उसी प्रकार इस बार भी मनाया जाएगा। सीओ राहुल पांडे ने कहा कि हालांकि अभी त्योहार में काफी समय है और इस बीच शासन की अगर कोई नई गाइडलाइन आती है तो उसके बाबत सभी को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मोहर्रम को लेकर कोतवाली में सीओ राहुल पांडे की अध्यक्षता और कोतवाल बलिराज शाही की मौजूदगी में संपन्न पीस कमेटी की बैठक में अधिकारियों ने कहा कि हर व्यक्ति चाहता है कि उल्लास के साथ त्योहार मनाएं। पर कोविड गाइडलाइन के दायरे में रह कर ही पर्व मनाएं। अधिकारियों ने मीटिंग में मौजूद लोगों से समस्याओं के बारे में भी पूछा ताकि उनका निदान कराया जा सके। इस दौरान एसएसआई राजेश सिंह, सफाई इंस्पेक्टर हरिशंकर निरंजन, आरआई सुनील, महेंद्र निरंजन, शहर काजी बशीरउद्दीन, रमजान, मुस्तकीम आदि रहे।
उधर, नदीगांव में एसएचओ रामकरन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई पीस कमेटी की बैठक में भी ताजियों का जुलूस नहीं निकालने की बात ताजिएदारों को बताई गई। कैलिया थाने में पीस कमेटी की मीटिंग में त्योहार शांति और सौहार्द के साथ कोरोना गाइडलाइन के दायरे में मनाने की अपील की गई। एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि मोहर्रम का पर्व सामी गांव में मनाया जाता है। लिहाजा गांव में जाकर बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

रामपुरा संवाद के अनुसार में पीस कमेटी की बैठक में मुहर्रम पर ताजिया बनाने वाले सभी तजियादारों को बुलाया। नगर में लगभग 15 ताजिया बनाए जाते हैं। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने सभी तजियादारों से कहा कि शासन के निर्देशानुसार कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाए। इस दौरान अनिल द्विवेदी, मौलाना जरीब, माठू चच्चा, समद, अमीन, शाहिद खान, जहीर, रजा मुहम्मद, नहीम आदि रहे।
---------------
कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक
कालपी। एसडीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा हुई। कोतवाली के मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में एसडीएम कौशल कुमार ने कहा कि सभी लोग कोरोना गाइड लाइन के अनुसार त्यौहार मनाए। सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ताजिएदारों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा। इंस्पेक्टर आरके त्रिपाठी ने कहा कि पर्व पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए जाएंगे। बैठक में असलम खान, हिदायत खान, मुन्ना राईन, इस्तेखार, जमील आदि ताजिएदारों ने अलम जुलूस, छड़ जुलूस, वुर्राख जुलूस, मेहंदी कार्यक्रम अलाव के कार्यक्रम ताजिया जुलूस ताजिया मेला के बारे में जानकारी दी। इस दौरान इंस्पेक्टर क्राइम उमाकांत ओझा, एसएसआई शीतला प्रसाद मिश्रा, रामकरण दास, जमुना दास, राजेंद्र महाराज, कमर अहमद, जाबिर अली आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें