फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर बताया, खुद को कमजोर न समझे महिलाएं

विज्ञापन
रास्ते में भ्रमण करती मिशन शक्ति जागरूकता रैली। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। सरकार के मिशन शक्ति जागरूकता के तीसरे चरण के शुरू होने पर कोतवाली में तैनात महिला सिपाहियों के नेतृत्व में नगर की महिलाओं ने मिशन शक्ति जागरूकता रैली निकाली। रैली में जगह-जगह पर सिपाहियों ने महिलाओं से संवाद करते हुए उनको सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत में कोतवाली में तैनात महिला पुलिस कर्मियों के नेतृत्व में नगर की महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को सीओ विजय आनंद ने रवाना किया। जो कोतवाली रोड, कांजी हाउस तिराहा, तहसील रोड, पानी की टंकी, झंडा चौराहा होते हुए द्वारिकाधीश मंदिर पर पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। रैली में मौजूद महिला पुलिस कर्मियों और अन्य महिलाओं ने जगह-जगह पर रोक कर महिलाओं से संवाद किया। कहा कि महिलाएं स्वयं को कमजोर न समझें। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। यदि कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो या उन्हें तंग किया जा रहा हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। महिलाओं को स्वावलंबन के प्रति भी जागरूक किया गया। इसके अलावा महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए। इस दौरान कोतवाल सुनील सिंह, चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष निशा माहेश्वरी, महिला कांस्टेबल विनीता, प्रीति, साधना, अनुपमा आदि मौजूद रहीं।
-----------------
फोटो-6-महिला प्रधान को सम्मानित करते शिक्षक। संवाद
महिलाएं घर के साथ देश चलाने का भी हौसला रखतीं हैं
कोंच। महिला प्रधानों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य वक्ता पालिकाध्यक्षा डॉ सरिता वर्मा ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। महिलाएं न केवल घर परिवार और समाज बल्कि देश के बेहतर संचालन का भी हौसला रखती हैं। उन्होंने रक्षाबंधन के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए इसे प्रेम और भरोसे का प्रतीक बताया। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं व बच्चियों ने लोगों को राखी भी बांधी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर इप्टा इकाई कोंच के तत्वाधान में गहोई भवन में रक्षाबंधन एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सरनाम सिंह यादव ने की। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आमोद उदैनिया और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कोंच के अध्यक्ष आनंद पचौरी रहे। कार्यक्रम में खासतौर पर महिला जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इप्टा संरक्षक अधिवक्ता अनिल ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं की समाज में उत्कृष्ट भूमिका की दिशा में प्रशंसनीय पहल है जिससे महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए ऊर्जा मिलेगी। इस दौरान अवधेश पटेल, रवींद्र, रामबिहारी, दिग्विजय सिंह, कुसुमा, धर्मेंद्र, आस्था वाजपेयी, कोमल, ट्विंकल राठौर आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें