फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट के तीन मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गणेश गंज निवासी असलम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 18 अप्रैल को भरतलाल निवासी गणेशगंज व तीन अन्य लोगों ने उसके घर में घुसकर गालीगलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं राहुल यादव निवासी रामपुरा थाना रावतपुर जनपद भिंड ने नदीगांव पुलिस को तहरीर देते हुए बताया 17 अप्रैल को तेजसिंह ने उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामजीपुरम कालोनी निवासी मोहम्मद हफीज ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल को शहर के मौनी मंदिर के पीछे दो लोगों ने उसे घर से ले जाकर गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनो मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें