कालपी। नगर के बिजलीघर रोड पर मोहल्ला आलमपुर में एक आटा चक्की कारखाने में दर्दनाक हादसा हो गया। चक्की में गेहूं पीसते समय युवक का हाथ अचानक चक्की के पट्टे में फंस कर कट गया। हादसे में वह जख्मी हो गया। आननफानन में उसे परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उस कानपुर के लिए रिफ र कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला आलमपुर बिजलीघर रोड निवासी राजू चौहान घर में लगी आटा चक्की लगाए है। जहां वह आटे की पिसाई करता है। मंगलवार की दोपहर वह गेहूं पीस रहा था। तभी पट्टे के नीचे रखी बोरी को उठाते समय उसका हाथ अचानक पट्टे में फंस गया। जिससे उसका दाहिना हाथ कंधे से कट कर लटक गया। वह दर्द से कराह उठा। चीख पुकार सुन पहुंचे अन्य परिजनों ने चक्की बंद कर घायल राजू को सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। (संवाद)