फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में माता-पिता को खोने वालों को दिए दस-दस लाख

विज्ञापन
लाभार्थी को स्वास्थ्य बीमा कार्ड सौंपतीं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। पीएम केयर्स योजना के तहत दो लाभार्थियों को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार को 10-10 लाख रुपये खाते में और पांच-पांच लाख के स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड उपलब्ध कराए। उन्हें बताया कि 18 से 23 वर्ष तक इस रुपये के ब्याज से आपको आगे की पढ़ाई जारी रखनी है। 23 वर्ष पूरा होने के बाद आप अपने खाते से 10 लाख रुपये निकालकर भविष्य के लिए सदुपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच लाख रुपये का गोल्डन कार्ड लाभार्थियों को दिया गया है। इसका उद्देश्य है कि अगर कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है तो वे इसके माध्यम से उपचार करा सकते हैं। इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी जूली खातून उपस्थित थी इस योजना से न सिर्फ बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा बल्कि बच्चे स्वावलंबी होकर समाज में अपनी भूमिका अदा कर पाएंगे जिसके लिए बच्चों ने मा0 प्रधानमंत्री का आभार ज्ञापित किया
------------------------
फोटो संख्या -27 - प्राथमिक विद्यालय धमना के परिसर पर सम्मान निधि सोशल आडिट करते अधिकारी। संवाद
सोशल ऑडिट में 10 किसान मिले अपात्र
माधौगढ़। प्राथमिक विद्यालय धमना के परिसर में प्रधान राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सोशल ऑडिट कार्य किया गया। जिसमें किसान सम्मान निधि पा रहे किसानों की सूची पढ़ी गई। जिसमें 10 अपात्र किसान मिले। इस मौके पर 11 आवेदन भी लिए गए। मृतक किसानों को भी चिह्नित किया गया। इसी तरह गालमपुरा प्राथमिक विद्यालय में भी सोशल आडिट किया गया। एटीएम लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि ऐसे किसान जो अपात्र होने के बाद भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ले रहे हैं, उनसे वसूली की जाएगी। इस दौरान सचिव शैलेश सोनकर,इन्द्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें