फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/माधौगढ़। अधेड़ मजदूर ने कुएं में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने कुएं में रस्सी लटकी देखी तो झांकने पर शव नजर आया। यह बात लोगों को पता चली तो भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव निकलवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माधौगढ़ कोतवाल अजय अवस्थी का कहना है कि मृतक शराब का लती था और बीमारी की वजह से परेशान रहता था।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी मजदूर कमलेश (46) ने मंगलवार की रात घर के पास बने कुएं में फंासी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर अपना भरण पोषण करता था। भाईयों व अन्य परिजनों से अलग रहता था। उसकी शराब की लत व मारपीट के कारण पिछले तीन साल पत्नी बच्चों समेत मायके रुपापुर चली गई। उसके पैर में कैंसर था जिसकी वजह से परेशान रहता था। तीन भाई एक बहन में तीसरे नंबर का था। कमलेश की मौत से पत्नी माया, बेटा विकास सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें